
बेटी को गोद में लेकर कर रही थी महिला डीएसपी ड्यूटी, सीएम ने दुलार कर बच्ची को दिया आशीर्वाद
Zee News
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक बच्ची को दुलारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रही बच्ची महिला डीएसपी की बेटी है, जिसे गोद में लेकर वे ड्यूटी कर रही थीं. सीएम ने महिला डीएसपी के काम को सराहा है.
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला पुलिसकर्मी की बेटी दुलारते दिख रहे हैं. वीडियो में डीएसपी मोनिका सिंह (DSP Monika Singh) अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर ड्यूटी कर रही हैं. सीएम के दौरे के बीच हेलीपैड पर सुरक्षा में उनकी ड्यूटी लगी थी. दरअसल घर में बच्ची को कोई देखने वाला नहीं था. इसलिए वह खुद बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थीं. अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि डीएसपी मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब यहां से वापस जाने लगे तब उनकी नजर डीएसपी मोनिका सिंह की बेटी पर पड़ी. वे हेलीकॉप्टर के पास से लौटकर वापस आए और बच्ची को दुलारा और डीएसपी के काम की प्रशंसा की. डीएसपी मोनिका सिंह धार में तैनात हैं. जब सीएम शिवराज हेलीपेड पर पहुंचे तो उस दौरान डीएसपी अटेंडर के पास बेटी को छोड़कर वायरलेस सेट हाथ में लिए ड्यूटी में जुटी थीं. तभी बेटी रोने लगी और उन्होंने फिर उसे गोद में लिया और बेल्ट से बांध लिया. इसी दौरान सीएम ने जब उन्हें देखा तो वापस लौटे और आकर छोटी बच्ची को दुलारा और डीएसपी से कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं. अपने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है। मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है।

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










