
बेटी के जन्म के बाद Chakda Xpress में काम करने को लेकर क्यों नर्वस थीं Anushka Sharma?
AajTak
अनुष्का ने हार्पर्स बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है. इस फोटोशूट के दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'मैं चकड़ा एक्सप्रेस के साथ शुरू से जुड़ी हुई हूं. मुझे इसमें पहले काम करना था लेकिन फिल्म पोस्टपोन हो गई थी. इसका कारण मेरी प्रेग्नेंसी और कोविड पैनडेमिक था.'
अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की तैयारी में लगी हुई हैं. इस फिल्म में अनुष्का इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. अनुष्का अक्सर अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग के वीडियो को शेयर करती हैं. अब अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वह बेटी वामिका के जन्म के बाद अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने में काफी नर्वस थीं.
अनुष्का इस बात से थीं नर्वस
अनुष्का ने हार्पर्स बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है. इस फोटोशूट के दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'मैं चकड़ा एक्सप्रेस के साथ शुरू से जुड़ी हुई हूं. मुझे इसमें पहले काम करना था लेकिन फिल्म पोस्टपोन हो गई थी. इसका कारण मेरी प्रेग्नेंसी और कोविड पैनडेमिक था.'
उन्होंने आगे कहा, जब मैंने फाइनली इसपर काम करना शुरू किया तो मैं नर्वस थी, क्योंकि मेरी बेबी तभी हुई थी और मैं पहले जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं थी. मैंने 18 महीनों से ट्रेनिंग नहीं की थी. तो मेरी फिजिकल कंडीशन बेस्ट नहीं थी. शुरुआत में मैंने खुद को जिम में अलग-अलग एक्सरसाइज करने के लिए काफी पुश किया था.'
Shah Rukh Khan के लाडले Abram ने पहली बार दिया पैपराजी को पोज, फैंस बोले- आने वाला सुपरस्टार
कंटेंट में करती हैं विश्वास

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










