
बेटी के गले में अटक गया था लीची का बीज, कोरोना टेस्ट के नाम पर नहीं मिला इलाज, मौत
AajTak
बिहार के मुज़फ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के सदर अस्पताल में अपनी बेटी को कंधे पर लटकाए एक पिता घंटों घूमता रहा लेकिन उसकी बेटी को इलाज नहीं मिला और कंधे पर ही बेटी ने दम तोड़ दिया.
बिहार के मुज़फ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के सदर अस्पताल में अपनी बेटी को कंधे पर लटकाए एक पिता घंटों घूमता रहा लेकिन उसकी बेटी को इलाज नहीं मिला और कंधे पर ही बेटी ने दम तोड़ दिया. मुज़फ्फरपुर के सदर अस्पताल में 1 जून को मुसहरी प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी संजय राम अपने 8 वर्षीय बेटी को कंधे पर लेकर इलाज कराने सदर अस्पताल आया था. बच्ची के गले मे लीची का बीज अटक गया था जिसका इलाज करवाने संजय सदर अस्पताल आया लेकिन सदर अस्पताल में उसे कोरोना टेस्ट सर्टिफिकेट लाने के नाम पर घंटों इमरजेंसी से इधर-उधर चक्कर कटवाए गए और बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद वह बच्ची को कंधे पर लेकर ही रोने लगा. यह वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












