
बेटी की शादी से नाराज थे घरवाले, घर में घुसकर दामाद पर तलवार से हमला, फिर गोली मारकर हत्या
AajTak
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अंकित और मोनिका काफी समय से रिलेशनशिप में थे. जिसके चलते उन्होंने घरवालों को बिना बताए करीब सात महीने पहले शादी कर ली थी. अब वे दोनों सूरजगढ़ इलाके में खुशी खुशी रह रहे थे.
राजस्थान के झुंझुनू जिले में ऑनर किलिंग का एक संदिग्ध मामला सामने आया है. जहां एक शख्स की उसके ससुराल वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान किसी तरह से पीड़ित की पत्नी मौके से भागने में कामयाब हो गई. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि सभी आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं.
यह सनसनीखेज वारदात झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ इलाके की है. जहां अंकित और उसकी पत्नी मोनिका रहते थे. पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार की रात अचानक उनके घर में करीब आधा दर्जन लोग घुस आए. जिनमें मोनिका के भाई रिंकू समेत कई लोग शामिल थे. घर में आते ही आरोपियों ने सबसे पहले अंकित पर तलवार से हमला किया और फिर उसे गोली मार दी.
इस हमले के दौरान किसी तरह से मोनिका घर से निकल गई और खेतों के रास्ते भागने में सफल रही. इसलिए हमलावर उसे पकड़े नहीं पाए. पुलिस ने बताया कि रिंकू के अलावा कुछ आरोपियों की पहचान प्रीतम, दौलत और अशोक विकास के रूप में हुई है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अंकित और मोनिका काफी समय से रिलेशनशिप में थे. जिसके चलते उन्होंने घरवालों को बिना बताए करीब सात महीने पहले शादी कर ली थी. अब वे दोनों सूरजगढ़ इलाके में खुशी खुशी रह रहे थे.
लेकिन मोनिका के परिवार वाले इस बात से बेहद खफा थे. उनके सीने में अंकित के खिलाफ बदले की आग धधक रही थी. क्योंकि शुरू से ही मोनिका का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था. लिहाजा, मोनिका के भाई रिंकू ने अपने साथियों के साथ मिलकर ये खूनी साजिश रची और इसे अंजाम तक पहुंचा दिया.
पुलिस ने अंकित की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब इस हत्या कांड में शामिल रिंकू समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









