
बेटी की तलाश में भूख हड़ताल पर बैठा पिता, किडनैपर जेल में लेकिन लड़की लापता
AajTak
नीमच का एक शख्स 8 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठा है और अपनी बेटी का पता पूछ रहा है. बेटी का अपहरण एक साल पहले हो गया था. अपहरणकर्ता जेल में हैं लेकिन बेटी लापता.
अपहरण हुए बच्चों के मां-बाप पर क्या गुजरती है, इसका एक उदाहरण मध्यप्रदेश के नीमच जिले में देखने को मिलता है. यहां पचास वर्षीय एक पिता, 8 मार्च से कलेक्टर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा है. पिछले साल जनवरी में उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था. यह अपनी बच्ची की जानकारी मांग रहे हैं. इस मामले में अपहरणकर्ता जेल में हैं, जबकि लापता बच्ची का सुराग नहीं है.
8 मार्च यानी विश्व महिला दिवस से नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे राकेश जोशी, सिस्टम को झकझोरने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी 20 साल की बेटी का पता पूछ रहे हैं, जो 23 जनवरी 2021 से अपने ही घर से लापता हो गई थी. इनका इलाका मनसा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है.
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 365 और 366 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था. लेकिन 20 साल की पीड़िता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. राकेश जोशी का कहना है, 'मेरी बेटी नेहा जोशी का पिछले साल 23 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था. 9 अप्रैल को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और उन सभी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आज तक मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी के साथ क्या हुआ. वो जिंदा भी है या मर चुकी है, मुझे यह जानने का अधिकार है.'
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी भी तभी की, जब 9 मार्च, 2021 को राकेश जोशी राज्य के मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री से शिकायत की थी. पुलिस ने नेहा जोशी की कॉल डिटेल के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग है. लेकिन शुरुआती दौर की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने 23 जनवरी को शाम चार बजे पीड़िता को अपने साथ ले जाने की बात कुबूल की थी, लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने उसी दिन रात करीब 10 बजे पीड़िता को उसके घर से करीब 8 किलोमीटर दूर एक मंदिर में छोड़ दिया था. तलाशी लेने पर, पुलिस ने मंदिर परिसर से पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद किया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि चारों आरोपियों को पहले क्यों छोड़ दिया गया था और बाद में जब पीड़िता के पिता भोपाल में उच्च अधिकारियों से मिले, तो फिर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







