
बेटी की तड़प देख मां को आया ऐसा आइडिया, बनी अरबपति!
AajTak
बेटी को खुजली की समस्या ना हो इसलिए मां ने एक साबुन बनाया. उनका प्रोडक्ट इतना अच्छा था कि इसके बाद महिला ने कंपनी शुरू कर दी. अब उनके इस आईडिया को एक कंपनी ने 303 करोड़ में खरीदा है.
इन्वेस्टमेंट बैंकर का काम कर रही एक महिला ने करीब एक दशक पहले बाथ प्रोडक्ट बनाना शुरू किया ताकि उसकी बेटी को खुजली से जुड़ी समस्या ना हो. उसका प्रोडक्ट काम कर गया. अब महिला ने अपना आइडिया इंपीरियल लेदर के मेकर को 3 अरब से ज्यादा रुपए में बेचा है.
51 साल की इस महिला का नाम जोआना जेन्सन है. उन्होंने साल 2010 में चाइल्ड्स फार्म नाम की कंपनी को शुरू किया था. तब वह ब्रिटेन में घोड़े के देखभाल का काम करती थी.
इसी दौरान जोआना ने प्राकृतिक तौर से घोड़े का शैंपू बनाना सीखा. इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के उलझे बालों के लिए एक शैंपू तैयार किया. उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि शैंपू के इस्तेमाल से बच्चे की सेंसिटिव स्किन पर कोई असर ना हो.
तब जोआना ने एक इंटरव्यू में कहा था- इससे मुझे और ज्यादा रिसर्च करने की प्रेरणा मिली. मैं बच्चों के लिए एक स्किनकेयर डेवलप करना चाहती थी जिससे उन्हें जरा भी जलन ना हो.
जोआना ने अपने प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपनी बेटी पर किया. इससे उसकी खुजली में सुधार हुआ. मार्केट में बच्चों के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स की कमी की वजह से जोआना को एक आईडिया आया. उसने अपने अविष्कार को बिजनस में बदल दिया.
जोआना ने बिजनस के स्टेक को बेचकर 123 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. उन्होंने तब इंपीरियल लेदर सोप के मेकर को अपनी कंपनी की हिस्सेदारी बेची थी. पिछले 12 सालों में जोआना के द्वारा बनाए गए बच्चों का शैंपू, मॉइस्चराइजर और बबल बाथ का ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ा है.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












