
बेटी का करना चाहता था रेप, तो पत्नी ने कर दी थी पति की हत्या... ईरान ने महिला को दी फांसी
AajTak
पिछले साल 2024 में ईरान में 901 लोगों को फांसी दी गई, जिनमें 31 महिलाएं भी शामिल थीं. इनमें से अधिकांश ड्रग से संबंधित अपराधों के लिए फांसी चढ़ाए गए, जबकि कुछ राजनीतिक असंतोष और महसा अमिनी की मौत के विरोध प्रर्दशनों में शामिल थे. फांसी की सजा पाने वाली एक महिला ऐसी भी थी जिसने अपनी बेटी को रेप से बचाने के लिए पति की हत्या कर दी थी.
ईरान में कानून सख्त है. इसका कड़ाई से पालन करवाया जाता है. यूनाइटेड नेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि ईरान ने 2024 में 901 लोगों को फांसी पर लटका दिया. इनमें 31 महिलाएं भी शामिल हैं. मौत की सजा का शिकार एक ऐसी महिला भी हुई जिसने बेटी को रेप से बचाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी थी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश फांसी की सजा ड्रग से संबंधित अपराधों के चलते दी गई, हालांकि कुछ राजनीतिक बदले की भावना और 2022 के बड़े प्रदर्शनकारियों के मामले भी शामिल थे. साल 2024 में ईरान में कुल 901 लोगों को फांसी दी गई, जो 2023 में 853 के मुकाबले काफी अधिक है. यह संख्या 2015 के बाद सबसे अधिक है, जब 972 लोगों को फांसी दी गई थी.
यह भी पढ़ें: निमिषा प्रिया पर आई राहत भरी खबर, फांसी की सजा पर ईरान बोला- करेंगे यमन से बात
2022 के प्रदर्शनकारियों को भी दी गई फांसी
यूनाइटेड नेशन के मुताबिक, इस वर्ष दी गई फांसी की सजा में से कई लोगों का संबंध 2022 की उन विरोध प्रदर्शनों से था, जो पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय महिला महसा अमिनी की मौत के बाद भड़क उठे थे. महसा अमिनी, एक कुर्दिश ईरानी महिला थीं, जिन्हें ईरान के अनिवार्य ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया था. उनकी पुलिस हिरासत के दौरान हुई मृत्यु ने 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद देश में सबसे बड़ी अशांति पैदा कर दी थी.
2024 में सबसे ज्यादा महिलाओं को दी गई फांसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







