
'बेज्जइती न हो इसलिए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है AAP सरकार', बच्चों से बातचीत में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत में आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार अपनी छवि सुधारने के चक्कर में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. मोदी ने कहा कि दिल्ली में 9वीं के बाद सिर्फ उन्हीं छात्रों को आगे बढ़ने दिया जाता है, जिनके पास पास होने की गारंटी होती है.
छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है. छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर घेरा कि किस तरह से AAP (आम आदमी पार्टी) सरकार की छवि सुधारने के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है.
पीएम मोदी ने दिल्ली के स्कूली बच्चों से खास बातचीत की. छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने सुना है कि दिल्ली में वे (आप सरकार) बच्चों को 9वीं कक्षा के बाद आगे नहीं जाने देते. केवल उन्हीं बच्चों को आगे जाने दिया जाता है, जिनके पास पास होने की गारंटी होती है. क्योंकि अगर उनका रिजल्ट खराब आता है, तो उनकी सरकार की इज्जत खराब हो जाएगी. इसलिए बहुत बेईमानी से काम किया जाता है."
दरअसल, यह छात्रों के लिए इम्तिहान का समय है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र स्ट्रेस में रहते हैं. ऐसे में पीएम मोदी बीच-बीच में छात्रों से बातचीत करके उन्हें मोटिवेट करते हैं. पीएम छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करके उन्होंने तनाव दूर करने के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े टिप्स भी देते हैं.
पीएम मोदी की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से जुड़ने की इस पहल परीक्षा पे चर्चा 2025 (पीपीसी 2025) के 8वें संस्करण को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. इस पहल में 2.94 लाख स्कूलों, 12.81 लाख शिक्षकों और 1.42 करोड़ विद्यार्थियों की भागीदारी ने इसे एक राष्ट्रीय उत्सव बना दिया है. फिलहाल पीपीसी 2025 के आयोजन तारीख घोषित नहीं की गई है. पिछले साल यह आयोजन 29 जनवरी को हुआ था.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








