
बेजुबान जानवरों का सहारा हैं वाराणसी की रहने वाली स्वाति, लोगों के लिए मिसाल बन गया है इनका काम
ABP News
वाराणसी की रहने वाली स्वाति सड़क पर किसी भी असहाय पशु को देखती हैं तो उसे अपने घर लाती हैं और उसे अपने घर का सदस्य बना लेती हैं. आज इनके घर मे इंसानों से ज्यादा पशु हैं. स्वाति का संदेश है पशुओं से प्रेम करो.
वाराणसी: पशु प्रेम के बहुत सारे किस्से आपने सुने होंगे लेकिन वाराणसी की स्वाति का पशु प्रेम चर्चा में है. इनके घर में इंसान कम पशु ज्यादा हैं. स्वाति के बचपन का शौक जुनून बन चुका है. आज जब ये सड़क पर किसी भी पशु को बेहाल देखती हैं तो उसे अपने घर लाकर उसका इलाज करती हैं और उसी दिन से वो इनके घर का सदस्य बन जाता है. फिल्म का हुआ असरबॉलीवुड फिल्म तेरी मेहरबानियां में पशु का किरदार सबकी जुबान पर था. इसी फिल्म का असर स्वाति पर भी हुआ. बचपन में पहले इन्होंने तीन कुत्ते पाले लेकिन एक दिन इन्हें सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा एक जानवर दिखाई दिया तो ये उसे घर ले आईं. उसी दिन से इनकी मुहिम चल पड़ी. अब स्वाति सड़क पर किसी भी असहाय पशु को देखती हैं तो उसे अपने घर लाती हैं और उसे अपने घर का सदस्य बना लेती हैं. आज इनके घर मे इंसानों से ज्यादा पशु हैं. स्वाति का संदेश है पशुओं से प्रेम करो.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












