
बेगूसराय में पुलिस ने AK-47 और 188 कारतूस के साथ शख्स को किया गिरफ्तार
Zee News
एसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान घर से एक एके-47 राइफल, दो लोडेड मैग्जीन, 188 गोलियां, एक मोटरसाईकिल एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया गया.
Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस ने एक एके-47 (AK-47) और 188 कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अवकाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को यहां कपस्या चौक स्थित एक मकान में कुछ अपराधकर्मियों के स्वाचालित राइफल एके 47 एवं कारतूस के साथ देखे जाने गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 19 सितंबर को छापा मारा गया.
एसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान घर से एक एके-47 राइफल, दो लोडेड मैग्जीन, 188 गोलियां, एक मोटरसाईकिल एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मकान मालिक मंजेश कुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि जमीन खरीद बिक्री का कारोबार करने वाले नंदन चौधरी नामक एक व्यक्ति के यहां वह ड्राइवर की नौकरी करता है और उसने ही उसे एक साल पूर्व उक्त हथियार और अग्नयास्त्र रखने को दिया था.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










