
बेकसूर को कोबरा से कटवाकर मार डाला, 37 करोड़ के लिए खुद को बताया डैड
Zee News
अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए प्रभाकर ने दिमागी तौर पर कमजोर नवनाथ अनप को शिकार बनाया. प्रभाकर ने उस बेकसूर इंसान को सांप से कटवाया फिर खुद ही हॉस्पिटल ले जाकर बचाने का ड्रामा रचा.
मुंबई: पैसे के लालच में कोई शख्स किस हद तक गिर सकता है इसका उदाहरण महाराष्ट्र की एक घटना है. यहां अहमदनगर जिले में एक शख्स ने बीमा कंपनी से 37 करोड़ की रकम हड़पने के लिए फिल्मी अंदाज में अपनी फर्जी मौत की साजिश रची. यही नहीं पैसा हासिल करने के लिए उस शख्स ने अपने बदले एक मंदबुद्धि इंसान को कोबरा से कटवाकर मार डाला. लेकिन आखिर में इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया.
दरअसल, प्रभाकर वाकचौरे नाम का शख्स करीब दो दशक से अमेरिका में कुक का काम करता था. साल 2013 में उसने अपना 50 लाख डॉलर का और पत्नी का 10 लाख डॉलर का जीवन बीमा करवाया. उसके शातिर दिमाग ने बीमे की रकम हड़पने के लिए साल 2017 में पत्नी की फर्जी मौत को दिखाया. लेकिन तब उसकी पोल खुल गई. इसके बाद वह भारत आ गया और यहां अपनी ही फर्जी मौत की साजिश रच डाली.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










