
बेंगलुरू: ट्रैफिक जाम में फंसे लड़का-लड़की को हुआ प्यार, की शादी!
AajTak
ट्रैफिक जाम ने एक शख्स की जिंदगी बदलकर रख दी. खुद शख्स ने इस बारे में बताया है. सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट वायरल हो रही है. उसने बताया कि कैसे बेंगलुरू के जाम में फंसने के दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया और फिर बाद में उसी लड़की से उसकी शादी भी हो गई.
ट्रैफिक जाम भारत में एक आम समस्या है, खास कर बड़े शहरों में. अक्सर किसी ना किसी ना चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या से दो चार होना ही पड़ता है. ऐसे में लोगों का परेशान होना लाजिमी है. लेकिन इसी ट्रैफिक जाम ने एक शख्स की जिंदगी बदल दी. खुद शख्स ने इस बारे में बताया है. सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट वायरल हो रही है.
दरअसल, एक रेडिट यूजर ने बताया कि कैसे बेंगलुरू के जाम में फंसने के दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया और फिर बाद में उसी लड़की से उसकी शादी भी हो गई.
ट्रैफिक में फंसे, प्यार हुआ फिर कर ली शादी
रेडिट यूजर ने लिखा कि एक दिन वह अपनी महिला मित्र को छोड़ने जा रहा था. जैसे ही सोनी वर्ल्ड सिग्नल के पास पहुंचा, जाम में फंस गया. एजीपुरा फ्लाईओवर का निर्माणकार्य चल रहा था, जिसके चलते लंबा ट्रैफिक जाम लगा था.
यूजर ने बताया- हमें भूख लग रही थी. इसलिए हमने दूसरा रूट लिया और पास के एक होटल में जाकर डिनर किया. रात का ये डिनर दोनों का पहला रोमांटिक डिनर भी हो गया.
Top drawer stuff on Reddit today 😂😂@peakbengaluru pic.twitter.com/25H0wr526h

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









