
बेंगलुरु में 6 शैक्षिक संस्थानों और 2 हॉस्टल में अचानक कराई गई स्क्रीनिंग, 31 स्टूडेंट मिले ड्रग पॉजिटिव
AajTak
बेंगलुरु के विजयनगर इलाके में पुलिस की एक बड़ी एंटी-ड्रग मुहिम के दौरान चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. राज्य पुलिस की नई पहल 'सन्मित्र' के तहत 6 शिक्षण संस्थानों और 2 हॉस्टल में की गई जांच में 31 छात्र ड्रग्स पॉजिटिव पाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत छात्रों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी.
कर्नाटक पुलिस द्वारा युवाओं में नशीली दवाओं की लत को रोकने के लिए शुरू की गई नई पहल 'सन्मित्र' के तहत बेंगलुरु के विजयनगर इलाके में बड़े पैमाने पर ड्रग स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में 6 शैक्षिक संस्थानों और 2 हॉस्टलों में जांच की गई, जिसमें 31 छात्र के ड्रग पॉजिटिव पाए गए हैं. कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग ने पूरे राज्य में युवाओं पर गंभीर प्रभाव डाल रही ड्रग एडिक्शन की समस्या से निपटना के लिए सन्मित्र नामक अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत युवाओं पर दंडात्मक कार्रवाई के बजाए परिवर्तनकारी और दयालु दृष्टिकोण अपनाती है, ताकि नशामुक्त समाज बनाया जा सके. पुलिस का फोकस युवाओं को सही रास्ते पर लाने, काउंसलिंग और मेडिकल सपोर्ट प्रदान करने पर है.
'4 मार्च को चलायागा ऑपरेशन' पुलिस के अनुसार, इस निर्देश के तहत 4 मार्च को पश्चिम डिवीजन के डीसीपी यतीश एन के नेतृत्व में विजयनगर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशनों की सीमा में ये ऑपरेशन चलाया गया. संबंधित 6 शैक्षिक संस्थानों और 2 हॉस्टलों के प्रबंधन से सहमति और नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद जांच की गई.
'585 सैंपलों की रैंडम जांच' पुलिस ने एक बयान में बताया कि 1,200 से ज्यादा छात्रों से यूरिन सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें से 585 सैंपलों की रैंडम जांच की गई. इनमें से 31 सैंपल ड्रग्स के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए गए. पुलिस के अनुसार, ये ऑपरेशन स्थानीय पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों के डॉक्टरों, टेक्नीशियनों और स्टाफ की पूरी सहभागिता से चलाया गया.
'गोपनीय रहेगी छात्रों की पहचान' पुलिस ने स्पष्ट किया कि पॉजिटिव पाए गए छात्रों की पहचान और उनके परिवार की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इन छात्रों के लिए मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उचित मेडिकल सहायता भी प्रदान की जाएगी. इस पहल का मकसद सजा देने के बजाय सुधार और पुनर्वास पर जोर देना है.कर्नाटक पुलिस के डीजीपी और आईजीपी एम.ए. सलीम के निर्देश पर शुरू की गई 'सन्मित्र' पहल राज्य स्तर पर युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने और जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि समाज में नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






