
बेंगलुरु में ₹38 लाख सालाना या दुबई में 4.8 लाख महीना? टेक एक्सपर्ट ने मांगी सलाह
AajTak
बेंगलुरु के 27 वर्षीय टेक्निकल प्रोफेशनल को दो नौकरी के ऑफर मिले हैं- एक भारत में ₹38 लाख सालाना और दूसरा दुबई में 21,000 एईडी प्रति माह. फिलहाल वह ₹32 लाख सालाना कमा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा कि सैलरी, बचत, टैक्स, करियर ग्रोथ और जीवनशैली को देखते हुए कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा.
विदेश में नौकरी का मतलब अक्सर बेहतर सैलरी, टैक्स में छूट, आधुनिक लाइफस्टाइल और इंटरनेशनल एक्सपोजर से जोड़ा जाता है. दुबई जैसे शहर में अच्छी सैलरी के साथ टैक्स-फ्री इनकम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित माहौल और ग्लोबल वर्क कल्चर का अनुभव मिलता है. वहां प्रोफेशनल ग्रोथ के साथ एक अलग तरह की लाइफस्टाइल भी मिलती है, जो कई युवाओं को आकर्षित करती है. वहीं, भारत में नौकरी करने का अपना अलग सुकून है. अपने परिवार के साथ रहना, सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना, अपने लोगों के बीच रहकर करियर बनाना- यह भावनात्मक मजबूती देता है. यहां खर्च, बचत और भविष्य की योजना को समझना आसान होता है, साथ ही परिवार का साथ जीवन के हर उतार-चढ़ाव में साथ देता है.
भारत और दुबई से मोटी सैलरी के दो ऑफर मिले इसी तरह के बेंगलुरु का एक 27 वर्षीय टेक्निकल एक्सपर्ट कंफ्यूजन में है, जिसे भारत और दुबई से मोटी सैलरी के दो ऑफर मिले हैं. अब उसके सामने सवाल है- बेहतर कमाई के लिए विदेश जाए या परिवार और स्थिर करियर ग्रोथ के लिए भारत में ही रहे? बेंगलुरु के एक 27 साल के टेक्निकल एक्सपर्ट ने इंटरनेट पर लोगों से सलाह मांगी है. उन्हें दो नौकरी के ऑफर मिले हैं- एक बेंगलुरु में 38 लाख रुपये सालाना का और दूसरा दुबई में 21,000 एईडी (लगभग 5.19 लाख रुपये) प्रति महीने का. फिलहाल वह 32 लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं. उन्होंने बताया कि भारत में मिला ऑफर एक बड़े बैंक से है, जिसकी ब्रांड वैल्यू मजबूत है और आगे बढ़ने के अच्छे मौके हैं. वहीं दुबई का ऑफर भी अच्छी कंपनी से है, जहां काम दिलचस्प है और सुविधाएं भी अच्छी हैं.
लोगों ने दुबई शिफ्ट होने की दी सलाह टेक एक्सपर्स का कहना है कि भारत वाले ऑफर को समझना आसान है, क्योंकि यहां की सैलरी, खर्च और बचत का अंदाजा है. लेकिन दुबई के ऑफर को लेकर उन्हें साफ समझ नहीं आ रहा कि वहां असल में कितनी बचत हो पाएगी और लाइफस्टाइल कैसी होगी. उन्होंने खासतौर पर दुबई में रहने वाले लोगों से पूछा कि क्या 21,000 एईडी महीने की सैलरी (₹4.5 से ₹4.8 लाख प्रति माह के बराबर ) एक अकेले व्यक्ति के लिए अच्छी मानी जाती है? वहां रहने का खर्च कितना होगा? क्या फ्लैट शेयर करना आम बात है? और क्या सिर्फ 'दुबई में रहने' के नाम पर वहां जाना सही फैसला होगा?
सोशल मीडिया पर इस सवाल पर अलग-अलग राय सामने आईं. कुछ लोगों ने कहा कि दुबई में इनकम टैक्स नहीं लगता, इसलिए बचत ज्यादा हो सकती है. उनका कहना था कि अगर लंबी अवधि के लिए सोच रहे हैं और इंटरनेशनल एक्सपोजर चाहते हैं, तो दुबई जाना फायदेमंद हो सकता है. वहीं, कुछ लोगों ने सलाह दी कि अगर भारत में करियर ग्रोथ और सैलरी बढ़ने के ज्यादा मौके हैं, तो बेंगलुरु बेहतर विकल्प हो सकता है.
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेंगलुरु में अवसर ज्यादा एक यूजर ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेंगलुरु में अवसर बहुत ज्यादा हैं, जबकि दुबई में मौके सीमित हो सकते हैं. कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि अगर रिस्क लेने की क्षमता है, तो एक-दो साल के लिए दुबई जाकर अनुभव लिया जा सकता है. अगर पसंद न आए तो वापस भारत लौटा जा सकता है. एक यूजर का दावा था कि अगर वह अकेले रहते हैं तो खर्च के बाद हर महीने करीब 3 लाख रुपये तक बचा सकते हैं. कुल मिलाकर, यह फैसला सिर्फ सैलरी पर नहीं बल्कि करियर ग्रोथ, जीवनशैली, बचत और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर लेना होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








