
बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक HC ने सिद्धारमैया सरकार से पूछे 9 सवाल, कल फिर होगी सुनवाई
AajTak
बेंगलुरु भगदड़ से जुड़े मामले में गिरफ्तारियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 9 सवाल पूछे, जिनका जवाब देने के लिए राज्य सरकार ने वक्त मांगा है. वहीं, इस मामले पर कोर्ट कल फिर सुनवाई करेगा.
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तारियों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई। न्यायालय ने जवाबदेही पर जोर दिया और घटना और उसके बाद की स्थिति से निपटने में सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तारियों को चुनौती देने वाली याचिका और स्वत: संज्ञान मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने सरकार की जवाबदेही पर जोर दिया और घटना के बाद की स्थिति से निपटने में सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए.
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा मांगा और कर्नाटक सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे महाधिवक्ता (AG) से स्पष्टीकरण के लिए कई तीखे सवाल पूछे.
'कोर्ट को जानकारी देने में हुई चूक'
अदालत को बताया गया कि भगदड़ की जांच अपराध जांच विभाग (CID) को सौंप दी गई है. हालांकि, बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) द्वारा अभी-भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं और कब्बन पार्क पुलिस अभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रही है.
वहीं, अदालत में कार्यवाही के दौरान एजी ने स्वीकार किया कि मामले को CID को ट्रांसफर करने की जानकारी कोर्ट को देने में चूक हुई है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











