बेंगलुरु नकली नोट मामले में महिला दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
AajTak
मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वनिता उर्फ थंगम को आईपीसी की धारा 489बी के तहत छह साल की कैद, आईपीसी की धारा 489सी के तहत पांच साल की कैद और आईपीसी की धारा 120बी के तहत दो साल की जेल के अलावा 20 हजार का जुर्माना लगाया है.
बेंगलुरु नकली नोट मामले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने छठी आरोपी को दोषी ठहराया है. ये आरोपी महिला बांग्लादेश से कर्नाटक के रास्ते भारत में भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले नकली भारतीय करेंसी की तस्करी शामिल थी. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वनिता उर्फ थंगम को आईपीसी की धारा 489बी के तहत छह साल की कैद, आईपीसी की धारा 489सी के तहत पांच साल की कैद और आईपीसी की धारा 120बी के तहत दो साल की जेल के अलावा 20 हजार का जुर्माना लगाया है.
दरअसल, कर्नाटक पुलिस ने वनीता से 2,50,000 रुपये के नकले नोट बरामद किए थे. ये कार्रवाई राज्य पुलिस और एनआईए के संयुक्त अभियान के दौरान की गई थी, जिसमें तीन आरोपियों के कब्जे से 4,34,000 रु बरामद किए गए थे. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी. जांच में ये बात सामने आई थी कि फेक करेंसी का मुख्य आरोपी अब्दुल खादिर है. एनआईए की आगे की जांच में बेंगलुरु में तीन व्यक्तियों द्वारा नकली नोटों के संभावित लेनदेन का संकेत मिला था.
बता दें कि 2016 और 2022 के बीच एनआईए ने कुल आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए हैं. जिनमें से तीन आरोपियों, जिनकी पहचान मोहम्मद सज्जाद अली उर्फ चाचू, एमजी राजू उर्फ मास्टर और अब्दुल कादिर के रूप में हुई, को विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था. तीनों को आईपीसी की धारा 489बी के तहत छह साल की कैद, आईपीसी की धारा 489सी के तहत पांच साल की कैद और आईपीसी की धारा 120बी के तहत दो साल की कैद के अलावा का जुर्माना भी लगाया गया. वहीं दो अन्य आरोपियों, गंगाधर खोलकर और सबीरुद्दीन को भी बाद में दोषी ठहराया गया और एनआईए विशेष अदालत ने कैद और जुर्माने की सजा सुनाई.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









