
बेंगलुरु के मदरसे में छात्राओं से मारपीट, घटना CCTV में कैद, पैरेंट्स ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
AajTak
मोहम्मद हसन अली पर आरोप है कि उसने छात्राओं को ऑफिस में बुलाकर उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया. घटना सामने आने के बाद नाराज अभिभावकों ने पुलिस आयुक्त, एसीपी और डीसीपी को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की.
बेंगलुरु के हेगड़े नगर स्थित जामिया आयशा सिद्दीका अल बनात मदरसे में छात्राओं के साथ मारपीट और कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. यह पूरी घटना मदरसे में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद आक्रोशित पैरेंट्स ने मदरसे के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की.
मोहम्मद हसन अली पर आरोप है कि उसने छात्राओं को ऑफिस में बुलाकर उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया. घटना सामने आने के बाद नाराज अभिभावकों ने पुलिस आयुक्त, एसीपी और डीसीपी को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की.
तेजी से हुई पुलिस कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोथनूर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115 और जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
मदरसे के प्रिंसिपल का भाई है आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मदरसे के प्रिंसिपल का भाई है और वह उनके बुलावे पर वहां आया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









