
'बृजभूषण की 9 जून तक हो गिरफ्तारी, नहीं तो...,' कुरुक्षेत्र महापंचायत के बाद टिकैत की चेतावनी
AajTak
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को खाप पंचायतों ने अहम बैठक की. इस बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं. बैठक के बाद किसानों ने केंद्र सरकार को 9 जून तक पहलवानों की मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो देशभर में पंचायतें की जाएंगीं.
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन को किसानों ने पूरी तरह से सपोर्ट कर दिया है. किसानों ने शुक्रवार को उनके सपोर्ट में कुरुक्षेत्र में महापंचायत की बैठक की गई. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने बताया- हमने निर्णय लिया कि सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए. साथ ही उन्हें (बृजभूषण शरण सिंह) गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उनकी गिरफ्तारी से कम पर कोई समझौता नहीं करेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर जाएंगे. खाप नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी."
हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों के खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म किया जाए. इस मुद्दे को बातचीत से हल किया जाना चाहिए. अब 11 जून को शामली में महापंचायत होगी.
टिकैत का कहना है कि सरकार को मौका दिया जाएगा. महिला पहलवानों के परिजनों को धमकाया जा रहा है. सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. बातचीत से मसला सुलझाना चाहिए.
इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के सोरम में हुई खाप महापंचायत कहा था कि खाप महापंचायत के सदस्य बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक प्रदर्शनकारी पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता.
- किसान नेतओं के अलावा बीजेपी के कई नेता पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं. फतेहपुर सीकरी से बीजेपी के सांसद और किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर पहलवानों के पक्ष में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि महिला पहलवान गौरव हैं, इन्हें न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अगर बृजभूषण दोषी हैं तो उनको सजा मिलनी चाहिए.
- हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने मई में कहा था कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति, पूरा समर्थन है. उन्होंने पहलवानों को ये भी आश्वस्त किया था कि उनकी ओर से मध्यस्थ के रूप में अधिकारियों से बातचीत को लेकर भी तैयार हूं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









