
बुलेट ट्रेन-बोइंग विमान से भी ज्यादा तेज, इस टेक्नोलॉजी से पूरी तरह बदल जाएगा ट्रैवल...
AajTak
बीते कुछ दशकों में टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को कई स्तर पर प्रभावित किया है हालांकि अब भी यात्रा करने का तरीका कमोबेश काफी पारंपरिक ही रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से एक तकनीक काफी चर्चा में चल रही है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह से बदल देने का माद्दा रखती है.
बीते कुछ दशकों में टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को कई स्तर पर प्रभावित किया है हालांकि अब भी यात्रा करने का तरीका कमोबेश काफी पारंपरिक ही रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से एक तकनीक काफी चर्चा में चल रही है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह से बदल देने का माद्दा रखती है. इस तकनीक का नाम है हायपरलूप. ये चुंबकीय कैप्सूल हैं जो जमीन से थोड़ा ऊपर 1223 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में तैरेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन जापानी शिंकासेन ट्रेन से भी 3.5 गुणा ज्यादा तेज होगा. इसके अलावा ये हायपरलूप बोइंग 747 विमान से भी ज्यादा तेज होगा. गौरतलब है कि हायपरलूप का कॉन्सेप्ट सबसे पहले चर्चा में आया था जब एलन मस्क ने साल 2013 में 58 पेज का 'हायपरलूप अल्फा' नामक रिसर्च पेपर लिखा था और इस पेपर में उन्होंने डिजाइन, खर्चे और इस कॉन्सेप्ट की सेफ्टी को लेकर बात की थी. हालांकि मस्क खुद इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










