
बुलेट ट्रेन के रास्ते का हर रोड़ा फडणवीस ने किया साफ, PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को रफ्तार देगी शिंदे सरकार
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की 'रफ्तार' अब तेज की जाएगी. इसका वादा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जापानी काउंसल जनरल से किया है. दरअसल बीते ढाई साल के दौरान महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में इस प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ गई थी.
मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की 'रफ्तार' अब तेज की जाएगी. इसका वादा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जापानी काउंसल जनरल से किया है. दरअसल बीते ढाई साल के दौरान महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में इस प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ गई थी. प्रोजेक्ट से जुड़े कई क्लीयरेंस अधर में लटक गए थे, लेकिन अब इसकी बाधाओं को दूर किया जाएगा. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को फंड कर रही जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) को अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आश्वस्त किया गया है.
बुधवार को काउंसल जनरल और अन्य जापानी अधिकारियों के साथ बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर आश्वस्त किया है. मुंबई-अहमदाबाद जैसे आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाले हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के अलावा JICA की फंडिंग मुंबई मेट्रो-3 लाइन के लिए भी आ रही है. इसके अलावा मुंबई ट्रांस-हार्बल लिंक प्रोजेक्ट को भी ये एजेंसी फंड करेगी. देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का होगा निर्माण प्रोजेक्ट पूरा हो जाने पर MTHL देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी होगा जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर लंबी होगी. फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- हमने JICA के द्वारा फंडेड बुलेट ट्रेन, एमटीएचएल और मेट्रो-3 लाइन पर चर्चा की. मैंने उनको भरोसा दिया कि सरकार इन प्रोजेक्ट्स की रफ्तार तेज करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इन सभी प्रोजेक्ट्स का काम वक्त पूरा करने का भी आश्ववासन दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








