
बुलंदशहर: छात्राओं को फोन पर 'गंदी फिल्में' दिखाकर यौन शोषण करता था प्रिंसिपल, गिरफ्तार
AajTak
यूपी के बुलंदशहर में एक स्कूल प्रिंसिपल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक प्रिंसिपल प्रताप सिंह स्कूल की छात्राओं को गलत तरीके से छूता था. उसकी इस हरकत के कारण ही 9 से 12 साल की उम्र की सभी लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक ऐसे सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रिसिंपल को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल पर छात्राओं को अश्ली फिल्म दिखाकर उनका यौन शोषण करता था. प्रिसिंपल का नाम प्रताप सिंह बताया जा रहा है.
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक प्रताप सिंह स्कूल की छात्राओं को गलत तरीके से छूता था. उसकी इस हरकत के कारण ही 9 से 12 साल की उम्र की सभी लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था. पुलिस में की गई प्रिसिंपल की शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह मोबाइल में गंदी-गंदी फिल्में दिखाकर छात्रों से कहता था कि अगर वे इस बारे में अपने घर पर बताएंगी तो वह उन्हें परीक्षा में फेल कर देगा.
आरोपी को अरेस्ट कर भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्रा ने बताया कि अरनिया पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
धोलपुर में भी सामने आया था केस
बता दें कि इस तरह का मामला हाल ही में राजस्थान के धोलपुर में भी सामने आया था. यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर को छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सस्पेंड कर दिया गया था. इसके साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निलंबन काल के दौरान उपस्थिति होने के आदेश जारी किए गए थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











