
बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़ी हुई महिला, सांसे थमा देने वाला VIDEO VIRAL
AajTak
अमीरात एयरलाइन (Emirates Airline) अपने एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल, एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के टॉप पर ये विज्ञापन शूट किया है.
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की एयरलाइन कंपनी अमीरात एयरलाइन (Emirates Airline) अपने एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल, एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के टॉप पर ये विज्ञापन शूट किया है. (सभी फोटो- Nicole Smith-Ludvik इंस्टाग्राम) कंपनी द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरलाइन के क्रू मेंबर की ड्रेस में एक महिला बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़ी (Woman Stands on Top of Burj Khalifa) है. ये महिला अपने हाथ में पकड़े हुई तख्तियां दिखा रही है. महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक (Nicole Smith-Ludvik) है. वह विज्ञापन में बुर्ज खलीफा के टॉप पर अमीरात एयरलाइन की ड्रेस में तख्तियां पकड़े हुए दिखाई देती है, जिसमें लिखा होता है, "UAE को UK एम्बर लिस्ट में ले जाने से हमें दुनिया में टॉप पर होने का एहसास हुआ. अमीरात के लिए फ्लाइट लें. बेहतर उड़ें." A post shared by Nicole Smith-Ludvik (@nicolesmithludvik)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










