
बुजुर्ग को 59 लाख का चूना लगाने वाले 3 साइबर फ्रॉड अरेस्ट, ऐसे लालच देकर की गई ठगी
AajTak
अहमदाबाद में एक बुजुर्ज को साथ 59 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट की टिप्स और ऊंचे नफे का लालच देकर बुजुर्ग को चूना लगा दिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट की टिप्स और ऊंचे नफे का लालच देकर अहमदाबाद में रहने वाले 66 साल के बुजुर्ग से 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस सामने आया है. इस मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों के ऑफिस से 37 लाख रुपये कैश बरामद
बुजुर्ग से कुल 59,06,754 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों में प्रकाश परमार उर्फ पको, प्रियांक ठक्कर उर्फ बब्बू और केवल गढ़वी शामिल हैं. आरोपियों द्वारा आंबावाड़ी इलाके में सेफरोन टावर स्थित ऑफिस में बैठकर लोगोंं के साथ धोखाधड़ी की जाती थी. साइबर क्राइम ने आरोपियों के ऑफिस से 37 लाख रुपये कैश, 46 चेकबुक, 33 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 17 पासबुक, 12 मोबाइल, 38 सिमकार्ड, कैश काउंटिंग मशीन, स्वैप मशीन, पेमेंट स्कैनर, लैपटॉप, नोटबुक बरामद किए हैं.
अहमदाबाद साइबर क्राइम ने गिरफ्तार किए हुए तीनों आरोपियों से पूछताछ करके कुछ फरार आरोपियों की जानकारी हासिल की है. आरोपियों द्वारा बताई गई एक अन्य लोकेशन पर जांच करके 112 चेकबुक, 48 पासबुक, 12 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 11 सिमकार्ड, 89 अलग-अलग यूनिवर्सिटी की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, लेटरपैड और 3 स्टाम्प बरामद किए है.
आरोपियों के खिलाफ देशभर में 550 से अधिक शिकायतें
आरोपियों के पास से पुलिस को मिले हुए बैंक अकाउंट की डिटेल्स की जांच करने पर पता चल की, आरोपियों पर देशभर में साइबर पुलिस पोर्टल पर डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट समेत फ्रॉड की 550 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








