
बुजुर्ग को घर बुलाकर पिलाई खूब शराब, फिर इतना पीटा की चली गई जान
Zee News
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई. पूरा विवाद पैसे के लेनदेन के कारण हुआ था. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
अजीत सिंह/जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई. पूरा विवाद पैसे के लेनदेन के कारण हुआ था. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. दरअसल, मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव के देवनारायण ने अपनी जमीन इन्द्र प्रकाश को बेचा था, बैनामा के समय कुछ पैसा इन्द्र प्रकाश ने बकाया रखा था. सोमवार की शाम बकाया पैसे मांगने के लिए देव नारायण इंद्रप्रकाश के घर गया. पहले दोनों ने शराब पी. इसके बाद पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई. इसके बाद परिवार वाले घायल देवनारायण को एक निजी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हत्या की सूचना मिलते ही सीओ मडियाहूं भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










