
बुजुर्ग औरत 30 सालों से भीख मांगकर कर रही थी गुजारा, नगर-निगम को उसकी झोपड़ी से मिले इतने लाख रुपये
Zee News
जम्मू के राजौरी के नौशेरा में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला को नगर-निगम की टीम वृद्धाश्रम ले गई. नगर पालिका के मुलाजिम सड़क किनारे बनी उस बुजुर्ग औरत के झोंपड़ी को हटाने पहुंचे तो उसमें से लाखों रुपये निकले
जम्मूः भीख मांग कर जिंदगी गुजर-बसर करने वाले अक्सर लोगों के दयापात्र बन जाते हैं, लेकिन वह वाकई में गरीब और अभाव ग्रस्त हों ऐसा हर बार जरूरी नहीं होता है. उनके पास पैसे होते हुए भी भीख मांगने की आदत हो जाती है. जम्मू में एक भिखारन के घर से मिले 2,60,000 रुपये को देखकर कम से कम इसे सच माना जा सकता है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इसकी खबर और तस्वीर साया की है. पूरे घर में इधर-उधर बिखरा पड़ा था पैसा दरअसल, राजौरी के उप जिला नौशहरा में दिनों सड़क किनारे रहने वाले लावारिस लोगों को हुकूमत छत मुहैया करा रहा है. उन्हें या तो किसी वृद्धा आश्रम या शेलटर होम में भेजा जा रहा है. गुजिश्ता दिनों यहां पिछले 30 सालों से रह रही एक बुजुर्ग औरत को राजौरी से टीम आकर उनको वृद्धाश्रम ले गई. इसके बाद मंगल की सुबह नगर पालिका के मुलाजिम सड़क किनारे बनी उस बुजुर्ग औरत के झोंपड़ी को हटाने पहुंचे थे. कर्मचारी जब वहां सफाई करने लगे तो उन्हें झोंपड़ी में रखी हर चीज से पैसे मिलने लगे. घर में रखे डब्बे, बिस्तर, लिफाफे और कचरे के ढेर, हर जगह से पैसे मिलते गए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








