
बीड़ी नहीं देने पर रेत दिया महिला दुकानदार का गला, हुई मौत: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Zee News
रात में नशे में धुत शख्स ने महिला दुकानदार से बीड़ी की मांग की, जब उसने मना कर दिया तो गुस्से में शख्स ने चाकू से महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी शख्स ने बीड़ी न देने पर महिला दुकानदार की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या की ये वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा करके पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे अपने साथ ले गई.
इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार ये मामला द्वारका के डाबरी इलाके का है, जहां 30 साल की विभा आपे पति के साथ मिलकर एक छोटी सी परचून की दुकान चलाती थी. इस दुकान पर वो घरेलू सामान जैसे मिर्च, मसाले और सब्जियां बेचा करती थी. आरोपी दीपक करीब रात 10:30 बजे महिला दुकानदार विभा के पास पहुंचा. इस समय वो नशे में धुत था. उसने महिला से बीड़ी मांगी, लेकिन उसने आरोपी से इसके लिए इनकार कर दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










