
बीवी से झूठे वादे, साले के सामने पोल खुलने का डर... इसलिए पति ने फैलाई फ्लाइट में बम की अफवाह
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है जिसने सिर्फ इसलिए फ्लाइट में बम की झूठी ई-मेल की थी ताकि फ्लाइट रद्द हो जाए और उसका साला कोलकाता न पहुंच सके. आरोपी मोहम्मद नजरूल इस्लाम ने अपने साले से सिर्फ इसलिए नहीं मिलना चाहता था ताकि उसने जो झूठ बोलकर शादी की थी वो सबके सामने न आ जाए.
दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैलाई थी. इसके लिए उसने एक फर्जी ई-मेल किया था. उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वो फ्लाइट रद्द हो जाए और उसका साला कोलकाता न पहुंच सके. आरोपी मोहम्मद नजरूल इस्लाम ने अपनी पत्नी से झूठ बोलकर शादी की थी. वो नहीं चाहता था कि उसका सच उसके साले के सामने आए और उसकी पोल खुल जाए.
27 फरवरी को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट सिक्योरिटी को एक ई-मेल मिला था. उसमें लिखा था कि दिल्ली से कोलकाता आने वाली फ्लाइट में एक यात्री विस्फोटक पदार्थ लेकर चढ़ चुका है. इस ई-मेल के मिलते ही सिक्योरिटी सतर्क हो गई. इस तरह की ई-मेल या कॉल के बाद एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर होता है. उसे अपनाने के बाद ही फ्लाइट भेजी जाती है. इसलिए फ्लाइट के यात्रियों और उनके पूरे बैग की जांच की गई.
इस मामले की दिल्ली पुलिस को भी जानकारी दी गई. पूरी जांच के बाद जब कॉल हॉक्स साबित हो गई तो उस फ्लाइट को जाने दिया गया और आईजीआई थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी. सबसे पहले पुलिस ने उन यात्रियों की सूची बनाई जिनकी फ्लाइट छूट गई थी. लेकिन पुलिस को यहां से कोई लीड नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने उस ई-मेल को ट्रैक करना शुरू किया, जो भेजा गया था.
इससे पता लगा कि ये ई-मेल कोलकाता के एक होटल के वाई-फाई से भेजा गया है. इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत कोलकाता पहुंची. वहां जाकर पता लगा कि चालीस मेहमान थे और सभी बांग्लादेशी नागरिक थे. इसके आगे पुलिस की जांच तब रुक गई जब इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर ने होटल मेहमानों द्वारा उनके इंटरनेट इस्तेमाल के डाटा को अलग कर पाने में असमर्थता जता दी.
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तमाम 40 बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट बनाई. सबको वेरीफाई करना शुरू किया. इसी दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ सबसे बड़ी लीड तब लगी जब पता लगा कि इस दिल्ली कोलकाता फ्लाइट से अमरदीप नाम का एक शख्स कोलकाता पहुंचा और फिर इस होटल में आकर उसने नजरुल इस्लाम नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक से मुलाकात की थी.
पुलिस के मुताबिक, नजरुल इस्लाम उस होटल में एक महीने से रुका हुआ था. इसके बाद पुलिस ने इस्लाम से पूछताछ की और उसके मोबाइल की जांच की तब देखा कि उसने सारा डेटा डिलीट कर दिया है. पुलिस ने कोलकाता साइबर टीम से मदद ली और उसके मोबाइल से सारे डेटा को रिट्रीव करवाया. फिर पता चला कि वह धमकी भरा झूठा ई-मेल इसी मोबाइल से किया गया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











