
बीवी का कत्ल, लाश के टुकड़े और प्रेशर कुकर का इस्तेमाल... दिल दहला देगी रिटायर्ड फौजी की ये खौफनाक करतूत
AajTak
हैदराबाद के मीरपेट इलाके का एक मकान चर्चाओं में है. खासकर उस मकान का वो किचन, जिसमें बिखरे बर्तनों के बीच रखा एक बड़ा सा प्रेशर कुकर देखकर कौन कह सकता है कि उस साफ सूथरे कुकर में अब से चंद रोज़ पहले एक इंसान के जिस्म के टुकड़ों को उबाला गया था.
Hyderabad Madhvi Murder Case: एक रिटायर्ड फौजी अपनी बीवी का कत्ल करता है. मगर कत्ल करने के बाद उसे समझ नहीं आता कि लाश को ठिकाने कैसे लगाए? तभी उसे एक खौफनाक आइडिया आता है. वो अपनी बीवी की लाश के छोटे-छोटे टुकड़े करता है. फिर उन टुकड़ों को बारी बारी से घर के किचन में रखे प्रेशर कुकर में उबालता है. अगले 72 घंटों तक वो ऐसा ही करता रहता है. इसके बाद वो इंसानी जिस्म के उबले हुए उन टुकड़ों को एक लेक में ले जाकर फेंक देता है. इसके बाद की कहानी और भी ज्यादा हैरान करने वाली है.
लाश के टुकड़ों को कुकर में उबाला हैदराबाद के मीरपेट इलाके का एक मकान चर्चाओं में है. खासकर उस मकान का वो किचन, जिसमें बिखरे बर्तनों के बीच रखा एक बड़ा सा प्रेशर कुकर देखकर कौन कह सकता है कि उस साफ सूथरे कुकर में अब से चंद रोज़ पहले खुद उसी महिला के शरीर के टुकड़ों को उबाला गया, जो कल तक खुद इस कुकर में खाना पकाया करती थी.
वारदात ने सकते में डाला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उस मकान से सामने आई यकीन न आने वाली इस कहानी ने अब हर किसी को सकते में डाल दिया है. ख़ौफ और जिज्ञासा से भरे लोग इस मकान को देखने आ रहे हैं. और इसी के साथ हैदराबाद के मीरपेट थाने की पुलिस इस भयानक वारदात के सुराग तलाशने में जुटी है. एक ऐसा क़त्ल जिसने दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस और मुंबई के सरस्वती मर्डर केस की यादें फिर से ताजा करा दी हैं.
16 जनवरी को गायब हो गई थी माधवी इस मकान में रहने वाली 35 साल की हाउसवाइफ पी वेंकटा माधवी पिछले 16 जनवरी को गायब हो गई. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नांदयाल की रहने वाली माधवी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ती से हुई थी. गुरुमूर्ति आंध्र प्रदेश के ही प्रकाशम जिले का रहने वाला है. 45 साल के गुरुमूर्ति ने पहले एक फौजी के तौर पर इंडियन आर्मी में काम किया और फिर वहां से रिटायर होने के बाद उसने अपने बीवी बच्चों के साथ हैदराबाद में सेटल हो गया.
DRDO में सिक्योरिटी गार्ड था गुरुमूर्ति गुरुमूर्ति इन दिनों डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी डीआरडीओ के कंचन बाग सेंटर में एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम किया करता था. माधवी और गुरुमूर्ति को दो बच्चे भी हैं. यानी देखा जाए तो दोनों की जिंदगी खुशहाल थी. लेकिन सबकुछ अच्छा होने के बावजूद 16 जनवरी को माधवी अचानक अपने घर से गायब हो गई. माधवी फोन पर अक्सर अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से बात किया करती थी, लेकिन 16 जनवरी को वो अपने घर से गायब क्या हुई, उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो गया.
बेटी की तलाश में हैदराबाद पहुंचे माधवी के घरवाले उधर, नांदयाल में उसके माता-पिता अपनी बेटी के गायब हो जाने से काफी परेशान हो गए. उन्होंने अपने दामाद गुरुमूर्ति से माधवी के बारे में पूछा, लेकिन गुरुमूर्ति ने उन्हें जवाब दिया कि उसका और माधवी का झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वो घर से निकल गई है. इससे माधवी के माता-पिता हैरान हो गए. वो लगातार गुरुमूर्ति से माधवी की गुमशुदगी को लेकर सवाल-जवाब करते रहे और आखिरकार दो दिन बाद 18 जनवरी को अपनी बेटी की तलाश में हैदराबाद की वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी पहुंचे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








