
बीरभूम हिंसा मामले में गिरफ्तार अनारुल हुसैन के लिए डिप्टी स्पीकर ने लिखी थी चिट्ठी, कहा- उसे पद से न हटाएं
AajTak
Birbhum violence: पेशे से राजमिस्त्री और मुर्गी बेचने वाले तृणमूल कांग्रेस नेता अनारुल हुसैन ने कम समय में काफी दौलत अर्जित कर ली थी. वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का बेहद खास है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा और हत्याकांड में गिरफ्तार टीएमसी के ब्लॉक प्रेसिडेंट अनारुल हुसैन को उसके पद पर बरकरार रखने के लिए खुद बंगाल विधानसभा में डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने वकालत की थी. आशीष बनर्जी द्वारा 2021 में बीरभूम टीएमसी प्रेसिडेंट अनुब्रत मंडल को लिखी एक चिट्ठी सामने आई है. इस चिट्ठी में आशीष बनर्जी अपने खासमखास अनारुल हुसैन को पद से न हटाने को कहा.
दरअसल, अनारुल हुसैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सारे आरोप पहले से लग रहे थे. ऐसे में अनुब्रत मंडल, अनारुल को ब्लॉक प्रेसिडेंट के पद से हटा रहे थे. ऐसे में आशीष बनर्जी ने अनुब्रत को चिट्ठी लिखकर उसे पद पर बनाए रखने को कहा था. आशीष बनर्जी रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं और सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.
मुर्गी बेचने वाले ने बनाई बेशुमार दौलत
अनारुल को आशीष बनर्जी का करीबी बताया जाता है. एक समय राजमिस्त्री का काम करने वाले और मुर्गी बेचने वाले अनारुल ने बेहद कम समय में काफी दौलत कमा ली. ऐसे में जब बागतुई गांव में हिंसा और कत्लेआम की घटना के बाद ममता दौरे पर पहुंचीं, तो उन्होंने अनारुल हुसैन को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए.
अनारुल पर हैं ये आरोप
अनारुल के खिलाफ आरोप था कि जब घरों में आग लगाई जा रही थी तो उसने पुलिस और दमकल को मौके पर बुलाने में कोई मदद नहीं की. पीड़ित लोगों ने उसे कई बार फोन भी किया था लेकिन उसने कोई कॉल रिसीव नहीं किया. बहरहाल, इस चिट्ठी के बाहर आने के बाद भ्रष्टाचार मामले में कई बड़े नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







