
बीमार महिला को नौकरी से निकाला, अब देना होगा 3 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना
AajTak
एक हेयर सैलून के मालिक को अपनी महिला कर्मचारी को नौकरी से निकालना भारी पड़ गया. ये मामला कोर्ट में पहुंच गया और कोर्ट ने सैलून के मालिक पर 3 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगा दिया. ये पैसे महिला को दिए जाएंगे. मालिक ने महिला पर आए दिन छुट्टियां लेने का आरोप लगाया था.
एक हेयर ड्रेसर के यहां काम करने वाली महिला को नौकरी से निकालना कंपनी को भारी पड़ गया. कोर्ट ने अब कंपनी पर 3 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगा दिया है. इन पैसों का भुगतान कंपनी को अपनी पूर्व महिला कर्मचारी को करना होगा.
ब्रिटिश मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस डॉट यूके के मुताबिक मामला ब्रिटेन के वेल्स का है. यहां 25 साल की महिला कर्मचारी सेलिन थोरले एक्यूट बार्बर्स (Acute Barbers) नामक कंपनी में काम करती थी. यह सैलून की एक चैन है, जिसके आउटलेट ब्रिटेन में कई जगह पर फैले हुए हैं.
घटना अक्टूबर 2021 में हुई. जब एक्यूट बार्बर्स की शाखा का संचालन करने वाले क्रिस डोनली ने शुक्रवार के दिन सेलिन थोरले को एक चेतावनी दी. उन्होंने थोरले से कहा कि वह सोमवार को अचानक उनसे छुट्टी न मांगे. दरअसल, थोरले वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन पार्टी कर रही थी. इसे देखते हुए डोनली ने उसे चेतावनी दी थी.
शुक्रवार के बाद शनिवार बीता और फिर सोमवार का दिन भी आ गया. लेकिन इस दिन थोरले अपने सैलून पर नहीं पहुंची. उसने डोनली को मैसेज किया कि उसकी हाल बहुत ज्यादा खराब है और वह घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं है. उसने आगे लिखा कि क्रिस मुझे पता है कि मेरी बात सुनने के बाद तुम मुझ पर गुस्सा करोगे. लेकिम इस वक्त मेरी हालत बेहद खराब है और मैं काम पर नहीं आ सकती. मुझे इसके लिए माफ कर देना.
उसने आगे लिखा कि रविवार रात ही तबियत थोड़ी खराब लग रही थी और सोमवार सुबह उठने पर मुझे बीमार महसूस होने लगा. मेरे पेट में भी दर्द हो रहा है. मैंने रात में मैसेज इसलिए नहीं किया क्योंकि मुझे लग रहा था कि सुबह तक मैं ठीक हो जाउंगी. मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मैं ऐसी स्थिति में काम पर कैसे आऊं.
थोरले के मैसेज के जवाब में क्रिस डोनली ने लिखा कि वह बीमारी का नाटक कर रही है. उन्होंने थोरले को नौकरी से भी निकाल दिया. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि थोरले का वीकेंड अच्छा रहा था फिर वह सोमवार को कैसे बीमार पड़ सकती है? डोनली ने कोर्ट को यह भी बताया कि हमेशा से ही थोरले ने बाकी कर्मचारियों के मुकाबले ज्यादा छुट्टियां लीं. वह 17 दिनों तक सोमवार और मंगलवार को काम पर नहीं आई. इसके अलावा आग से जल जाने पर उसे रिकवरी के लिए भी 10 दिन की छुट्टी दी गई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








