
बीमार बच्चे को आया डोनाल्ड ट्रंप का खास खत, पढ़कर खूब रोया,VIDEO
AajTak
लियाम नाम के लड़के का एक वीडियो एक्स पर डाला गया, जिसमें बच्चे को ट्रंप से जन्मदिन की बधाई वाली चिट्ठी मिलती दिखाई गई है. चिट्ठी को पढ़कर वह भावुक हो जाता है और काफी रोने लगता है.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एक बच्चे को भेजे गए खत पर उसका रिएक्शन तेजी से वायरल है.लियाम नाम के लड़के का एक वीडियो एक्स पर डाला गया, जिसमें बच्चे को ट्रंप से जन्मदिन की बधाई वाली चिट्ठी मिलती दिखाई गई है.
ट्रंप के सलाहकार केविन स्मिथ द्वारा एक्स पर शेयर किए गए क्लिप के अनुसार लियाम एक दुर्लभ मस्तिष्क की स्थिति और ग्रोथ हार्मोन की कमी से पीड़ित है. लियाम की आंखों में आंसू आ गए जब उसने देखा कि उसके जन्मदिन पर उसे ट्रंप ने पत्र लिखा है. फिर उसकी मां उसे खत पढ़कर सुनाती है.
वह पढ़ती है- 'प्रिय लियाम, 8वां जन्मदिन मुबारक हो. मिसेज ट्रम्प और मुझे आशा है कि आप अपने परिवार और दोस्तों के प्यार के बीच इस खास दिन को एंज्वाय करेंगे. आपने अपने पूरे युवा जीवन में जो ताकत और दृढ़ संकल्प दिखाया है, उससे हम बहुत प्रोत्साहित हैं और आप संघर्ष जारी रखें. इसके लिए हम आपको अपना प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं. याद रखें कि आप कभी अकेले नहीं हैं और हम आपको निरंतर देखभाल और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखते हैं. ईश्वर का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर बना रहे. हिम्मत बनायें रखें.'
बच्चा खत को सुनते हुए रोता जा रहा है. वह ट्रंप से विशेज पाकर भावुक हो गया है. वीडियो के कैप्शन में केविन ने लिखा- 'लियाम से मिलें...न्यूयॉर्क का यह लड़का दुर्लभ मेंटल डिसॉडर और ग्रोथ हार्मोन की कमी से पीड़ित है. उसे एक बहुत ही खास व्यक्ति से 8वें जन्मदिन का बहुत ही खास पत्र मिला.'
अगले ट्वीट में स्मिथ ने लिखा,'यह मुझे लियाम के परिवार द्वारा भेजा गया था.डोनाल्ड ट्रम्प ने इसके लिए क्रेडिट नहीं मांगा था.उन्होंने बस यह किया क्योंकि वह एक अच्छे इंसान हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया क्या कहता है'
सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रंप के इस जेस्चर की सराहना की. एक यूजर ने लिखा,'बहुत खूबसूरत'. दूसरे ने कमेंट किया,'वाह...कमाल है...मैं भावुक हो रहा हूं'. तीसरे ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप इस सब के लिए अपने दिन से समय निकालते हैं ये कितनी अच्छी बात है. इस छोटे लड़के के लिए प्रार्थना!'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










