
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में चल रही बैठक खत्म, PM मोदी ने दिया ये मंत्र
AajTak
नई दिल्ली में हुई इस बैठक में 13 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. इस बैठक में 15 डिप्टी सीएम भी शरीक हुए और साथ ही कई एनडीए शासित राज्यों के डिप्टी सीएम भी शामिल हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से रविवार को लगातार दूसरे दिन मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपने राज्यों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी. शासन के मुद्दों पर उनके साथ विचार-विमर्श किया. इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे.
13 राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल नई दिल्ली में हुई इस बैठक में 13 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. इस बैठक में 15 डिप्टी सीएम भी शरीक हुए और साथ ही कई एनडीए शासित राज्यों के डिप्टी सीएम भी शामिल हुए.
बैठक में क्या बोले पीएम मोदी इस बैठक में पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों को संदेश दिया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों में चल रही कल्याणकारी योजनाओं को सही ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इन्हें सुशासन के उदाहरण के रूप में देखा जाना चाहिए. सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी ने समाज के विभिन्न वर्गों, खासकर गरीबों की मदद करने के लिए भाजपा द्वारा संचालित सरकारों के प्रयासों का जिक्र किया.पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, 'हमारी पार्टी सुशासन को आगे बढ़ाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है.'
प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच संयुक्त समन्वय पर जोर दिया। इस बैठक में नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा हुई. 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करने पर भी हुई चर्चा. धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेजेंटेशन दिया.
क्यों अहम है ये बैठक भाजपा द्वारा नियमित अंतराल पर आयोजित की जाने वाली इस 'मुख्यमंत्री परिषद' का उद्देश्य राज्यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना, केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहलों का क्रियान्वयन करना है. इस बैठक में योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, भजनलाल शर्मा समेत कई बीजेपी राज्यों के सीएम शामिल थे. यह बैठक केंद्रीय बजट पेश होने के बाद की जा रही है. यह लोकसभा चुनावों के बाद पहली बैठक भी है. जिसमें चुनाव नतीजों की समीक्षा होनी है. पिछली ऐसी बैठक फरवरी में हुई थी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







