
बीजेपी ने CVC रिपोर्ट के हवाले से AAP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली में हुआ शिक्षा घोटाला
AajTak
दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी ने सीवीसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा भर्ती घोटाला हुआ है. टेंडर की कीमत भी 90 फीसदी तक बढ़ाई गई है. बीजेपी नेता और प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण पर CVC की जांच रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई कार्रवाई नहीं की है.
दिल्ली में बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच तनातनी जारी है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने CVC रिपोर्ट का हवाला देते हुए AAP पर आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा घोटाला हुआ है. साथ ही केजरीवाल सरकार से पूछा कि जब 2400 क्लास रूम की जरूरत थी, तो 7180 क्लासरूम क्यों बनवाए गए. इतना ही नहीं, टेंडर की कीमत भी 90 फीसदी तक बढ़ाई गई है. बीजेपी ने मांग की कि सीएम अरविंद केजरीवाल विधानसभा सत्र में सभी सवालों के जवाब दें.
बीजेपी नेता और प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण पर CVC की जांच रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इसके साथ ही बीजेपी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के शौचालय को क्लासरूम के तौर पर गिना गया है. इसके साथ ही 1315 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब मांगते हुए कहा कि इतने पैसे कैसे खर्च किए गए.
बीजेपी ने टेंडर से ज्यादा खर्च किए जाने का भी आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा कि 450 करोड़ रुपए टेंडर से ज्यादा कैसे खर्च किए गए. बीजेपी ने कहा कि सवाल करने पर अरविंद केजरीवाल नाटक करते हैं. दरअसल, 2019 में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शिकायत दी थी, इसके बाद CVC की जांच की गई.
इससे पहले दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने कक्षाओं के निर्माण में अनियमितता पर सीवीसी की रिपोर्ट पर कार्रवाई में देरी के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था. वहीं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की कार्रवाई का स्वागत करते हुए मुख्य सचिव से दिल्ली सरकार के स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में सीवीसी जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से देरी पर रिपोर्ट की मांग की.
वहीं, विंजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के अधीन आने वाले हर डिपार्टमेंट में करप्शन हो रहा है. आम आदमी पार्टी की सरकार ने अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली सीवीसी रिपोर्ट को छुपाया है.
ये भी देखें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











