
'बीजेपी के लोग मेरे पास आए और बोले...', उपेंद्र कुशवाहा ने बताई पवन सिंह के भाजपा में कमबैक की इनसाइड स्टोरी
AajTak
'पंचायत आजतक' के मंच से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि 24 सीटों के बजाय उन्हें 6 सीटें मिली हैं, जो राजनीतिक विमर्श के बाद तय हुआ. कुशवाहा ने पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की प्रक्रिया और एनडीए की चुनावी तैयारियों पर भी खुलकर बात की.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में आयोजित 'पंचायत आजतक-बिहार' के मंच पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शिरकत की. उनकी पार्टी एनडीए की सदस्य है और इस बार उसके हिस्से में छह सीटें आई हैं. उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे से लेकर पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने तक तमाम सवालों के जवाब दिए.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 24 सीटों की जगह उन्हें 6 सीटें मिलीं. कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि हर पार्टी अधिक से अधिक सीटें चाहती है, लेकिन सिर्फ चाहने से चीजें नहीं होती हैं. विमर्श से चीजें तय होती हैं. बहुत लोग लड़ना चाहते थे, लेकिन 6 पर बात तय हुई. मैंने साथियों से कहा कि गुस्सा शांत करिए, काम पर लगिए. राजनीति पार्टी में दांव-पेच चलता है. एनडीए में कुछ लोग हमारे पीछे लगे रहते हैं. लोकसभा में आपने देखा ही.
जब उनसे पूछा गया कि वो कौन लोग हैं और उन्हें आपसे क्या दिक्कत है? तो कुशवाहा ने कहा कि उनकी तरफ से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि यह ईर्ष्या की वजह से है. कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं जितना बोल देता हूं एनडीए में, कोई और नेता इतनी बात नहीं बोलेगा. चुनाव सामने है इसलिए इस विषय को उतना ही रहने दीजिए.'
'पवन सिंह को लेकर बीजेपी के लोग मेरे पास आए थे'
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








