
बीच हाईवे पर बैठकर इफ्तार कर फंसी यूट्यूबर सबा, भड़के लोगों ने दी चेतावनी, बोले- यह जानलेवा
AajTak
यूट्यूबर सबा इब्राहिम ट्रोल्स के निशाने पर हैं. सबा नए व्लॉग में हाईवे पर बैठकर इफ्तार करती नजर आईं. उनकी इस हरकत पर लोग जमकर भड़क रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं.
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम फेमस व्लॉगर हैं. सबा यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं. यूट्यूब पर सबा पर्सनल लाइफ से जुड़े फैमिली व्लॉग्स शेयर करती हैं. सबा अब ईद सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से पति के गांव मौदहा गई हैं. मगर रास्ते में उन्होंने जिस तरह इफ्तार किया वो देखकर कई लोग हैरान हो गए.
सबा पर भड़के लोग
सबा और उनके पति ने गांव जाते समय जंगलों के बीच हाईवे पर ही रोजा इफ्तार किया. इफ्तार का समय होने पर उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे (हाईवे पर) रोक दी और चलते हाईवे पर ही चादर बिछाकर सबा, उनके पति खालिद नियाज और उनके परिवार के लोग इफ्तार करते नजर आए. हाईवे की सड़क पर बैठकर सबा परिवार संग जब इफ्तार कर रही थीं, तो उनके पास से तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ती हुई नजर आईं. ये देखकर लोगों के होश उड़ गए.
सबा का व्लॉग सामने आते ही हर कोई हैरान हो गया है. उन्हें चलते हाईवे पर बैठकर रोजा इफ्तार करता देख लोग सबा और उनके पति खालिद पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि सबा के पास छोटा बच्चा भी है और हाईवे पर इस तरह बैठना काफी खतरनाक है. इससे उन्हें और दूसरे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












