
बीच सड़क लड़की से मारपीट के मामले में ब्वॉयफ्रेंड को 2 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- इसे अब नहीं रोका तो...
AajTak
पुलिस ने उस समय का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया जब आरोपी और लड़कियां हाजी अली के रास्ते में थीं. इस फुटेज में लड़की के साथ मारपीट की एक घटना कैद हो गई थी. हालांकि, अदालत में आरोपी ने दावा किया कि लड़की नाबालिग नहीं है और लड़की नहीं बल्कि वह खुद रिश्ते को तोड़ना चाहता था क्योंकि उसने लड़की को किसी और लड़के के साथ देखा था.
महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी देखी जाती है. हाल में मुंबई में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया. मुंबई की एक कोर्ट ने बीच सड़क लड़की से मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को 2 साल कैद की सजा सुनाते हुए कहा कि अदालत इसे महिलाओं पर और गंभीर अपराध करने से रोकना चाहती है. विशेष न्यायाधीश प्रीति कुमार (घुले) ने कहा, "आरोपी की माँ एक विधवा है. लेकिन वह एक के बाद एक लड़कियों से प्यार के जाल में फंसाता है और प्यार के नाम पर लड़की को पीटने की हद तक चला जाता है. जब लड़कियां उससे संबंध रखने से इनकार करती हैं तो वह उनके साथ मारपीट करता है. अगर इसे नहीं रोका गया तो वह किसी भी हद तक चला जाएगा. उसे महिलाओं पर अधिक गंभीर अपराध करने से रोकने के लिए 2 साल के कठोर कारावास की सजा देना जरूरी है.
लड़की को पता चला बड़ा राज तो...
अभियोजन पक्ष का कहना था कि 17 साल की पीड़िता और 22 साल का आरोपी एक ही इलाके में रहते थे और एक दूसरे से प्यार करते थे. जब लड़की को पता चला कि आरोपी एक साल तक जेल में रहा है तो वह उससे बचने लगी. आरोपी लगातार उसके संपर्क में आने का प्रयास करता था. इसी साल 4 फरवरी को लड़की ने फोन कर उससे ब्रेकअप कर लिया. हालांकि, आरोपी ने जोर देकर कहा कि वह उससे आखिरी बार मिल ले. इसपर दोनों ने 5 फरवरी को चर्चगेट पर मिलने का फैसला किया.
धोखे का आरोप लगाकर लड़की से मारपीट
वह अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंची तो आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और चेक करने लगा. आरोपी ने दावा किया कि वह उसे धोखा दे रही है, और इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हालांकि, दोस्तों ने हस्तक्षेप किया और तय किया कि वे सभी हाजी अली जाएंगे और वहां इस मुद्दे को सुलझाएंगे. वहां जाने के लिए निकलते हुए लड़की रास्ते में आरोपी के साथ नहीं बैठी, इसलिए वह नाराज हो गया और उससे यह साफ करने को कहा कि वह रिश्ते में रहना चाहती है या नहीं. इस पर लड़की ने साफ जवाब दिया 'नहीं'. इसके बाद बुरी तरह भड़के शख्स ने उसके साथ और मारपीट शुरू कर दी और उसे कोलाबा ले गया. यहां से लड़की ने अपने मामा को अपनी लोकेशन बता दी तो उन्होंने आकर उसे बचाया. वे कोलाबा पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई.
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना पुलिस ने उस समय का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया जब आरोपी और लड़कियां हाजी अली के रास्ते में थीं. इस फुटेज में लड़की के साथ मारपीट की एक घटना कैद हो गई थी. हालांकि, अदालत में आरोपी ने दावा किया कि लड़की नाबालिग नहीं है और लड़की नहीं बल्कि वह खुद रिश्ते को तोड़ना चाहता था क्योंकि उसने लड़की को किसी और लड़के के साथ देखा था. आरोपी ने दावा किया कि लड़की ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने अपना रिश्ता जारी नहीं रखा तो वह उसे झूठा फंसा देगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








