
बीच पर घूमने गई लड़की समुद्री लहरों में बही, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
AajTak
कर्नाटक में बीच किनारे घूमने गई एक युवती समुद्र के तेज लहरों में बह गई. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मान्या के रूप में हुई है. वह अपनी दोस्त यशस्विनी के साथ मदिकेरी से समुद्र तट पर आई थी. उसने अपनी यात्रा की जानकारी किसी को नहीं दी थी.
कर्नाटक के उडुपी में समुद्र किनारे घूमने गई लड़की तेज लहरों में बह गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मदिकेरी की रहने वाली 16 साल की एक लड़की शनिवार रात उडुपी जिले के मालपे में समुद्र तट पर शक्तिशाली लहरों में बह जाने के बाद डूब गई.
मृतक की पहचान मान्या के रूप में हुई है. वह अपनी दोस्त यशस्विनी के साथ मदिकेरी से समुद्र तट पर आई थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों लड़कियां समुद्र में बह गईं और मालपे लाइफगार्ड टीम उन्हें वापस किनारे पर लाने के लिए दौड़ी.
मान्या की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त का अब इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूत्रों ने कहा कि दोनों लड़कियां तीन दिन पहले अपने घर से निकली थीं और शनिवार शाम को मालपे पहुंचने से पहले मंगलुरु के पनाम्बुर समुद्र तट पर समय बिताया था. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी किसी को नहीं दी थी.
बता दें कि अभी 20 दिन पहले मुंबई में भी समुद्र के किनारे ऐसे ही घटना सामने आई थी. मुंबई के मार्वे बीच पर 5 लड़के समुद्र में डूब गए थे जिसमें 2 को रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि 3 लड़कों की मौत हो गई थी.
डूबने वाले लड़के अरब सागर के मलाड मार्वे बीच पर नहाने गए थे. लड़कों को ढूंढने के लिए समुद्र में आधा किलोमीटर अंदर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उनका शव बरामद नहीं हुआ.
मुंबई के बांद्रा बीच का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था. जिसमें, एक कपल पत्थर पर बैठा समुद्र की लहरों के मजे ले रहा था और उनकी छोटी बच्ची इसका वीडियो बना रही थी. इसके बाद एक तेज लहर आयी और महिला को अपने साथ बहा कर ले गई. महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई थी जिसकी मौत हो गई थी.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








