
बीच कॉन्सर्ट में चली गई सिंगर की आवाज, मांगी माफी, बोले- पैसे वापस कर दूंगा
AajTak
द वीकेंड के कॉन्सर्ट को शुरू हुए 15 मिनट हुए थे. उनकी परफॉरमेंस के दौरान उन्होंने अचानक आवाज में दिक्कत में का सामना किया और फिर अपनी आवाज खो दी. इन 15 मिनट में द वीकेंड सिर्फ दो ही गाने परफॉर्म कर पाए थे. अपनी आवाज चले जाने के बाद उन्हें कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ा. साथ ही उन्होंने स्टेज पर आकर फैंस से माफी ही मांगी.
हॉलीवुड सिंगर द वीकेंड (The Weeknd) के साथ सितम्बर 3 को कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. द वीकेंड लॉस एंजलिस में अपना पहला सोल्ड आउट कॉन्सर्ट कर रहे थे, जब अचानक उनकी आवाज चली गई. लॉस एंजलिस के सोफी स्टेडियम (SoFi Stadium) में द वीकेंड का कॉन्सर्ट चल रहा था जिसे बीच में ही रोकना पड़ गया.
बीच कॉन्सर्ट में गई सिंगर की आवाज
द वीकेंड के कॉन्सर्ट को शुरू हुए 15 मिनट हुए थे. उनकी परफॉरमेंस के दौरान उन्होंने अचानक आवाज में दिक्कत में का सामना किया और फिर अपनी आवाज खो दी. इन 15 मिनट में द वीकेंड सिर्फ दो ही गाने परफॉर्म कर पाए थे. यह देखकर सिंगर का दिल तो टूटा ही, साथ ही उनके फैंस भी शॉक और निराश हो गए.
स्टेज पर ही सिंगर ने फैंस से माफी मांगी. उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं. मैं आपको वो कॉन्सर्ट नहीं दे पाऊंगा, जो मैं देना चाहता हूं. मैं बस देखना चाहता हूं कि आप सब ठीक हैं. आप सभी के पैसे वापस कर दूंगा. मुझे माफ कर दीजिए. मैं सभी से प्यार करता हूं.'
.@TheWeeknd just lost his voice in the middle of a sold out show at SoFi Stadium. Came out and apologized and announced everyone would get their money back and left. pic.twitter.com/En7v16RbwV
द वीकेंड ने मांगी माफी

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










