
बिहार: RJD के नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज, जानिए किन नामों की है चर्चा
AajTak
प्रदेश अध्यक्ष कोई भी हो, ये सबको पता है कि राजद की राजनीतिक कमान के असली हकदार और उस पर अधिकार रखने वाला लालू परिवार ही है. ताजा मामला पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का है, जिनका चुनाव 21 सितंबर को होना है. सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी.
बिहार में दमदार विपक्ष के रूप में राजद की उपस्थिति बनी हुई है. प्रदेश में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पार्टी तेजस्वी यादव और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में कमोवेश अपनी बेहतर स्थिति में है. तेजस्वी ने हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायकों को राजद में मिलाकर जबरदस्त उठापटक में अहम भूमिका निभाई है.
फिलहाल, प्रदेश अध्यक्ष कोई भी हो, ये सबको पता है कि राजद की राजनीतिक कमान के असली हकदार और उस पर अधिकार रखने वाला लालू परिवार ही है. ताजा मामला पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का है, जिनका चुनाव 21 सितंबर को होना है. सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी. ऐसे में पार्टी अगला प्रदेश अध्यक्ष उसे ही बनाएगी, जो राजद की सियासी रफ्तार को गति दे सके और संगठन को मजबूत कर सके.
लालू परिवार में नए नाम पर मंथन
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और तेज प्रताप यादव की आंखों के किरकिरी रहे जगदानंद सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इस पद पर पार्टी अब आगे किसे बिठाए, इसे लेकर लालू परिवार में मंथन का दौर जारी है. हालांकि लालू अब तक बड़े फैसले लेते रहे हैं, लेकिन तेजस्वी परिपक्व होने के साथ पार्टी के फैसलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं.
तेजस्वी धीरे-धीरे सियासत में बना रहे पैठ
बताया जा रहा है कि लालू भी अब अपना राजनीतिक फैसला तेजस्वी से पूछकर ही लेते हैं. तेजस्वी पार्टी में अनुशासन और सबकी सहभागिता जैसी बातों को लेकर चल रहे हैं और पार्टी इसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. तेजस्वी में तेज भागने की उत्कंठा नहीं है. वो धीरे-धीरे ही बिहार की सियासत में अपनी जगह बना रहे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








