
बिहार: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 19 को नामांकन करेंगे नीतीश कुमार, निर्विरोध जीत तय
ABP News
JDU National President Election: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे. नीतीश कुमार ने पहले ही आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. नीतीश कुमार पार्टी पर अपना कंट्रोल रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे. निर्विरोध जीत तय है और वे पार्टी की कमान संभालते हुए अपना चौथा कार्यकाल शुरू करेंगे.
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है.
यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुलिस ने गोली मारकर शख्स की हत्या कर दी? मुजफ्फरपुर में बवाल, पप्पू यादव भड़के
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार नॉमिनेशन करेंगे. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय है. नामांकन करेंगे तो पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संबल होगा. विपक्ष का यह कहना ठीक नहीं कि पार्टी को एकजुट रखने, टूट से बचाने के लिए नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं. जेडीयू को कोई नहीं तोड़ सकता.













