
केसी त्यागी को लेकर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'इस्तीफा नहीं दिया है, उन्होंने NDA में ही…'
ABP News
KC Tyagi News: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का कहना है कि केसी त्यागी ने मेंबरशिप को रिन्यू नहीं कराया है. बात करके उन्होंने ये फैसला लिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजनीति करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है. बीते मंगलवार (17 मार्च, 2026) को उन्होंने पहले पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी और फिर मीडिया से बातचीत में आगे का एजेंडा भी बताया. अब इस जेडीयू की ओर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.
बुधवार (18 मार्च, 2026) को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "केसी त्यागी जी ने इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने मेंबरशिप को रिन्यू नहीं कराया है. हमसे व्यक्तिगत रूप से बात हुई है… और पार्टी में बात करके उन्होंने ये फैसला लिया है… और एनडीए में ही एक दूसरी पार्टी में संभवत: जा रहे हैं."
VIDEO | Parliament Session: JD(U) MP Sanjay Jha says, "KC Tyagi ji has not resigned. Our membership drive is ongoing, and he did not renew his membership. He took this decision after speaking to us personally and discussing it within the party. He is likely to move to another… pic.twitter.com/aj7lCzv3Wz













