
बिहार : 6 साल की मासूम से रेप की कोशिश, आरोपी को पंचायत ने दी 5 बार उठक-बैठक की सजा
AajTak
नवादा से हैरान करने वाला मामला आया है. 6 साल की मासूम से रेप करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पंचायत ने 5 बार उठक-बैठक करने की सजा दी. किसी ने इसका वीडियो बना लिया. फिर उसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया और FIR दर्ज की.
बिहार के नवादा से हैरान करने वाला मामला आया है. 6 साल की मासूम से रेप करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पंचायत ने 5 बार उठक-बैठक करने की सजा दी. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया. फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया और FIR दर्ज की है. फिलहाल, आरोपी फरार है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
मामला, अकबरपुर थाने के एक गांव का है. बुधवार को दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसमें लोगों की भीड़ में एक युवक उठक बैठक कर रहा है. चर्चा थी कि उठक बैठक कर रहे युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. मगर, गांव वाले इस मामले को छुपा रहे हैं और बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है.
यहां देखें वीडियो...
फिर 'आजतक' की टीम वायरल वीडियो में जो उठक बैठक कर रहा युवक के बारे में पता किया, तो वह गांव छोड़ कर फरार हो गया था. मामले में ग्रामीणों से पूछा गया, तो सभी बातों को गोल-गोल घूमते रहे. कोई भी कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे.
आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने बच्ची को चॉकलेट देकर गलत नीयत से गोद में उठा लिया. बच्ची को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. बच्ची के परिजन ने आशंका जाहिर की थी कि आरोपी प्रलोभन देकर बच्ची के साथ कुछ गलत कर सकता था. फ़िलहाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और FIR दर्ज की.अभी आरोपी फरार है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











