
बिहार: स्मार्ट क्लास में पढ़ाई की जगह बच्चे देख रहे थे भोजपुरी गाना, मचा बवाल
AajTak
बेगूसराय में स्कूल में स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के बदले भोजपुरी अश्लील गाना सुनने और देखने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शनिवार को डीपीओ राजकमल स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. इसके साथ ही स्कूल में छात्रों के मोबाइल लेकर आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया.
कोरोना काल में ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास पर निर्भर हैं लेकिन बिहार के बेगूसराय में स्मार्ट क्लास में बच्चे पढ़ाई की जगह अश्लील भोजपुरी गाना देख रहे हैं. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद बिहार का शिक्षा विभाग एक बार फिर निशाने पर आ गया है. बेगूसराय में स्कूल में स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के बदले भोजपुरी अश्लील गाना सुनने और देखने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शनिवार को डीपीओ राजकमल स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. इसके साथ ही स्कूल में छात्रों के मोबाइल लेकर आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










