
बिहार: सामने आया एम्बुलेंस घोटाला, 7 लाख की एम्बुलेंस की 22 लाख में हुई खरीद
AajTak
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिला सीवान में करोड़ों का एम्बुलेंस घोटाला सामने आने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. बताया जा रहा है कि जिस एम्बुलेंस की कीमत 7 लाख के करीब थी उसकी खरीदारी तकरीबन पौने 22 लाख में की गई है.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिला सीवान में करोड़ों का एम्बुलेंस घोटाला सामने आने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. बताया जा रहा है कि जिस एम्बुलेंस की कीमत 7 लाख के करीब थी उसकी खरीदारी तकरीबन पौने 22 लाख में की गई है. हालांकि, जिला योजना पदाधिकारी के हस्ताक्षर से MLA-एमएलसी फंड के तहत लगभग कुल 21 एम्बुलेंस की खरीदारी में अब तक का बड़ा घोटाला सामने आया है. इस संबंध में जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि इसमें हम लोगों का कुछ योगदान नहीं है. हम लोगों ने सिर्फ एम्बुलेंस की खरीदारी के लिए अपने लेटर पैड पर लिख कर दे दिया है. अब विभागीय अधिकारी ही बताएंगे कि कैसे खरीदारी हुई है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










