
बिहार: सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी बनी हवाई जहाज, हेडमास्टर ने अपने पैसे से दी 'शिक्षा उड़ान'
AajTak
Shiksha Udaan Aeroplane Library: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर की चर्चा आम हो गई है. यहां के हेडमास्टर ने स्कूल परिसर के अंदर एक हवाई जहाज नुमा पुस्तकालय सह स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया है.
Shiksha Udaan Aeroplane Library: अगर इंसान के अंदर कुछ कर गुजरने का हौसला हो और उड़ान भरने की चाहत तो वे अपने मुकाम को हासिल कर ही लेता है. इसी कहावत को चरितार्थ करता समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर में बना एक सरकारी स्कूल का हवाई जहाजनुमा पुस्तकालय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बता दें कि जिले के मोहिउद्दीननगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर की चर्चा आम हो गई है. यहां के हेडमास्टर ने स्कूल परिसर के अंदर एक हवाई जहाजनुमा पुस्तकालय सह स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












