
बिहार: समस्तीपुर में राजद नेता की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिला शव
AajTak
मामला समस्तीपुर के रोसड़ा का है. यहां राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय महतो का शव घर से कुछ दूरी पर मिला. विजय महतो की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई. बताया जा रहा है कि कोई परिचित उनके घर आया और उन्हें फोन कर बाहर बुलाया. वे बेगुसराय की ओर चले गए. जब उनके बेटे ने फोन लगाया तो उन्होंने कहा, कुछ देर में वापस आ जाएंगे.
बिहार के समस्तीपुर में राजद नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई. राजद नेता का शव घर से कुछ दूरी पर मिला. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद राजद नेता के मोबाइल पर मैसेज आया कि तुमने मेरी बहन की हत्या की, इसलिए मैंने बदला लेने के लिए ऐसा किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











