
बिहार: रद्द हुए MBBS के पहले राउंड के एडमिशन, अब इस तारीख को खुलेगी विंडो
AajTak
बिहार राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटों के लिए हुए पहले चरण के नामांकन को रद्द कर दिया गया है. अब कैंडिडेट्स को एडमिशन के लिए दोबारा आवेदन करना होगा.
बिहार राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी सीटों के लिए हुए पहले राउंड के एडमिशन को रद्द कर दिया गया है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने एडमिशन रद्द करने की अधिसूचना जारी की है. बीसीईसीईबी के मुताबिक, जारी की गई मेरिट लिस्ट में बदलाव होने के कारण एडमिशन रद्द किया गया है. जानकारी के अनुसार, ऑप्शन बदलने के लिए विंडो 24 से 25 सितंबर तक खुला रहेगी.
पहले राउंड में एडमिशन के लिए प्रमाण पत्रों की जांच 28 से 30 सितंबर तक होगी. दरअसल, ये पूरा मामला तांती या ततवा जाति को पान स्वासी से हटाए जाने का है. बिहार सरकार ने तांती जाति को पान स्वासी से हटाकर ईबीसी कोटे में पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है. तांति जाति को ऑनलाइन आवेदन के वक्त एससी कोटे में अंकित किया था. अब उन्हें बदलाव करने का मौका देते हुए एससी से ईबीसी कोटे में परिवर्तन करने का निर्देश दिया गया था. एससी के कुल 30 अभ्यर्थियों को ईबीसी कोटे में परिवर्तन किया गया है. इसी वजह से यूजीएमएसी-2024 के 21 अगस्त को जारी मेरिट लिस्ट में बदलाव हो गया.
27 सितंबर को जारी होगा परिणाम
बीसीईसीईबी ने कहा, पूर्व में प्रकाशित मेधासूची में परिवर्तन होने के कारण पहले चरण के काउंसिलिंग रद्द की गयी है, जिसकी वजह से सभी अभ्यर्थियों का नामांकन भी रद्द हो गया है. अब पुन: अभ्यर्थियों को विकल्प बदलने के लिए विंडो 24 से 25 सितंबर तक खुला रहेगा. पहले राउंड के तहत सीट आवंटन रिजल्ट 27 सितंबर को जारी किया जाएगा. राउंड एक के तहत नामांकन व प्रमाण पत्रों का सत्यापन 28 से 30 सितंबर तक होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










