
बिहार में SSC परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, नीतीश और पीएम मोदी पर बोला हमला
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में एसएससी परीक्षा के कुछ केंद्रों पर रद्द होने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस घटना को भाजपा सरकार की अक्षमता, भ्रष्टाचार और परीक्षा माफियाओं से मिलीभगत का नतीजा बताया. राहुल ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं का समय और भविष्य बर्बाद हो रहा है.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा कुछ केंद्रों पर रद्द होने के बाद बिहार और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को सरकार की विफलता, भ्रष्टाचार और परीक्षा माफियाओं से मिलीभगत का नतीजा बताया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एसएससी फेज़ 13 परीक्षा में सामने आ रही गड़बड़ियां सिर्फ लापरवाही नहीं हैं, बल्कि मोदी सरकार की नाकाम और सड़ी-गली व्यवस्था का आईना हैं.'
राहुल गांधी का मोदी-नीतीश पर बड़ा हमला
उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 400-500 किलोमीटर की यात्रा कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, उन्हें वहां जाकर पता चला कि उनकी परीक्षा तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है. यह परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हुई है और 1 अगस्त तक चलनी है.
राहुल ने कहा कि इस व्यवस्था की खामियों की वजह से लगातार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे लाखों युवाओं और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदें बर्बाद हो रही हैं.
उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 सालों में NEET, UGC-NET, UPPSC, BPSC और बोर्ड परीक्षाओं समेत 80 से अधिक परीक्षाओं में धांधली हुई है. सिर्फ इस साल ही 85 लाख बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











