
बिहार में RJD की करारी हार… अब झारखंड में खतरे में मंत्री की कुर्सी?
AajTak
बिहार में करारी हार का सामना कर चुकी आरजेडी को अब झारखंड में भी नुकसान हो सकता है. कारण, JMM बिहार में चुनाव लड़ने के लिए एक भी सीट नहीं दिए जाने से नाराज है और उसके एक मात्र मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
बिहार में महागठबंधन के लिए 14 नवंबर का दिन बेहद खराब साबित हुआ. उसे बुरी तरह से विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि पड़ोस का राज्य झारखंड उनके लिए थोड़ी राहत लेकर आया. कारण, झारखंड में महागठबंधन में शामिल JMM ने घाटशिला उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की. यहां बीजेपी के उम्मीदवार की करारी हार हुई.
हालांकि आरजेडी, जिसको सबसे ज्यादा नुकसान बिहार में उठाना पड़ा, उसे झारखंड में भी नुकसान हो सकता है. कारण, JMM बिहार में चुनाव लड़ने के लिए एक भी सीट नहीं दिए जाने से नाराज है और उसके एक मात्र मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि आरजेडी को झारखंड में भी झटका लग सकता है.
दरअसल, हेमंत सोरेन की JMM का मनोबल सातवें आसमान पर है. 2019 में जब से हेमंत सरकार सत्ता में आई है, तब से लेकर अबतक एक भी उपचुनाव में उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा. उसी जीत का सिलसिला घाटशिला में भी बरकरार रहा. घाटशिला सीट अगस्त में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन से खाली हुई थी.
चंपई सोरेन के बेटे को दी शिकस्त
यहां सीधी टक्कर JMM उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन जो स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं और चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के बीच थी. सोमेश सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ शानदार और बड़ी जीत दर्ज की. सोमेश ने बाबूलाल सोरेन को 38601 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी. सोमेश सोरेन को कुल 104936 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 66335 मत प्राप्त हुए थे. उपचुनाव में सीट पर 74.72% वोटिंग हुई थी.
लोगों का भरोसा हेमंत सोरेन सरकार पर बरकरार

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








