
बिहार में BJP और महागठबंधन के बीच 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात', सीमांचल में रोचक हो रही सियासी जंग
AajTak
महागठबंधन में नीतीश कुमार की एंट्री के बाद बीजेपी अपने दम पर बिहार में पैर पसारने में जुटी है. इसी कड़ी में अमित शाह 23-24 सितंबर को सीमांचल का दौरा करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे. शाह की रैली के जवाब में महागठबंधन ने भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सीमांचल में रैली करने की रूप रेखा बनाई है.
बिहार में सियासी बदलाव के बाद अब सीमांचल राजनीतिक का अखाड़ा बनने जा रहा है. एनडीए से नाता तोड़कर नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा बन गए हैं तो बीजेपी बिहार में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23-24 सितंबर को मुस्लिम बहुल सीमांचल के पूर्णिया और किशनगंज में रैली करेंगे तो महागठबंधन ने उसी इलाके में रैली करने की रूप रेखा बनाई है. इस तरह बिहार में बीजेपी और महागठबंधन एक दूसरे को किसी तरह का कोई सियासी मौका नहीं देना चाहते. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़ने और महागठबंधन में लौटने के बाद अमित शाह सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर 23-24 सितंबर को रहेंगे. मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया और किशनगंज इलाके में अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी जबरदस्त तैयारी में लगी हुई है.
अश्विनी चौबे ने स्पष्ट किया है कि अमित शाह के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में दौरे का मुख्य मकसद वहां पनप रहे अलगाववादी और पीएफआई के नेटवर्क को ध्वस्त करना है. ऐसे में जो लोग उनके समर्थन में हैं और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, वे बेचैन हैं.
महागठबंधन भी करेगा सीमांचल क्षेत्र में जनसभाएं
दिलचस्प बात यह है कि केंद्रीय अमित शाह के दौरे के बाद अब महागठबंधन ने भी फैसला किया है कि सीमांचल क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे. बीजेपी के रैली का जवाब देने के लिए महागठबंधन ने भी सीमांचल के पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में संयुक्त महागठबंधन की ओर से महारैली यानी बड़ी रैली करने की रूप रेखा बना रही. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अगुवाई में महागठबंधन रैली करेगा.
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह सीमांचल में रैली कर बिहार के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी मंशा है कि ध्रुवीकरण हो. भाजपा के पास बिहार में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. वो इसी तरह की कोशिश कर चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों को विभाजित करने का प्रयास करना चाहते हैं, लेकिन बिहार की महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से सचेत है. उनकी कोई मंशा सफल नहीं होगी.
ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह की रैली के जवाब में महागठबंधन की भी रैली होगी, लेकिन यह साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी एकता बढ़ाने के लिए होगी. इसके लिए हमने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया था जिसे उन्होंने मान लिया है और और हमने रैली को लेकर फैसला कर लिया है. हमें पूरी उम्मीद है कि महागठबंधन के तमाम सहयोगी इसमें शामिल होंगे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







